तेहरान, अप्रैल 9 -- Strait of Hormuz: अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता के बाद दो हफ्ते के लिए सीजफायर हो गया। अब ईरान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाने का प्लान कर रहा है। युद्ध से पहले होर्मुज जहाजों के आवागमन के लिए फ्री था, लेकिन अगर अब टोल लगता है तो इससे तेल की कीमतों में इजाफा होना कन्फर्म है। हालांकि, अगर ईरान ऐसा करता है तो यह कदम समुद्री व्यापार के नियमों के खिलाफ होगा। समुद्री व्यापार को लेकर बना नियम, जिसे संयुक्त राष्ट्र के समुद्री कानून पर कन्वेंशन में संहिताबद्ध किया गया था, साल 1994 में लागू हुआ था। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के तेल, गैस और पेट्रोकेमिकल उत्पाद निर्यातकों के संघ के प्रवक्ता हामिद हुसैनी ने कहा कि ईरान वहां से गुजरने वाले किसी भी जहाज से टोल वसूलना चाहता है, और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.