तेहरान, अप्रैल 8 -- Strait of Hormuz: मिडिल ईस्ट में एक महीने से चल रहे ईरान-अमेरिका के बीच जंग में बुधवार से थोड़ी शांति आई है। पाकिस्तान की मध्यस्थता के बाद ईरान-अमेरिका में दो हफ्ते के लिए सीजफायर पर सहमति बन गई है। इससे होर्मुज स्ट्रेट से तेल के जहाज भी पार हो सकेंगे। हालांकि, इस पर ईरान ने टोल वसूलने की शर्त रखी है। फाइनेंशियल टाइम्स (एफटी) की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान यह मांग करेगा कि शिपिंग कंपनियां होर्मुज से गुजरने वाले तेल जहाजों के लिए टोल का भुगतान क्रिप्टोकरेंसी में करें। तेहरान ने टोल वसूली करने के लिए पूरा प्लान बना लिया है। वह जहाजों से कैश नहीं, बल्कि क्रिप्टोकरेंसी लेगा। ईरान के तेल, गैस और पेट्रोकेमिकल उत्पाद निर्यातकों के संघ के प्रवक्ता हामिद हुसैनी ने बुधवार को एफटी को बताया कि ईरान वहां से गुजरने वाले किसी भी टैंकर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.