नई दिल्ली, मार्च 12 -- ईरान युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और गैस आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस बीच अमेरिकी ऊर्जा सचिव क्रिस राइट ने कहा है कि फिलहाल अमेरिकी सेना होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल टैंकरों को एस्कॉर्ट करने के लिए तैयार नहीं है। क्रिस राइट ने गुरुवार को सीएनबीसी से बातचीत में कहा कि अभी अमेरिकी सैन्य संसाधन पूरी तरह ईरान की आक्रामक क्षमताओं और उसके सैन्य ढांचे को निशाना बनाने पर केंद्रित हैं। उन्होंने कहा कि टैंकरों को एस्कॉर्ट करने की व्यवस्था जल्द शुरू हो सकती है, लेकिन फिलहाल हम इसके लिए तैयार नहीं हैं। हालांकि राइट ने यह भी संकेत दिया कि महीने के अंत तक अमेरिकी नौसेना द्वारा टैंकरों को सुरक्षा देने की व्यवस्था शुरू होने की संभावना है।ट्रंप ने जहाजों की सुरक्षा का दिया था आश्वासन गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अम...