नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- अमेरिकी नौसेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से माइन्स साफ करने के लिए अंडरवाटर ड्रोन का इस्तेमाल करने की योजना बनाई है। हाल ही में 2 अमेरिकी गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS फ्रैंक ई. पीटरसन और USS माइकल मर्फी ने होर्मुज को पार किया और अरबियन गल्फ में ऑपरेशन शुरू किया। यह मिशन ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की ओर से लगाए गए समुद्री माइन्स को हटाने का हिस्सा है। सेंट्रल कमांड के अनुसार, आने वाले दिनों में अतिरिक्त बलों के साथ अंडरवाटर ड्रोन भी इस अभियान में शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- समंदर के अंदर से ताक-झांक कर रहा था चीन, जाल में फंसते ही खुल गया ड्रैगन का राज! रिपोर्ट के मुताबिक, इस ऑपरेशन में यूएस नौसेना खास तरह के अंडरवाटर ड्रोन का इस्तेमाल करेगी, जो माइन्स का पता लगाकर उन्हें नष्ट कर सकते हैं। कुछ अमेरिकी कंप...