तेल अवीव, मार्च 26 -- इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि ईरान में होर्मुज स्ट्रेट बंद करवाने वाले को मार गिराया गया है। नेतन्याहू ने बताया कि ईरानी नौसेना के कमांडर की इजरायली हमले में मौत हो गई है। पिछले महीने शुरू हुए युद्ध के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव तब और बढ़ गया, जब ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का ऐलान किया। इसी समुद्री रास्ते से दुनिया का 20 फीसदी तेल कारोबार होता है। कई दिनों से यह बंद पड़ा है, जिसकी वजह से तेल संकट पैदा हो गया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के नेवी चीफ अलीरेजा तंगसिरी दक्षिणी ईरान में हुए एक हमले में मारे गए हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा, "हम ईरानी आतंकवादी शासन के ठिकानों पर जोरदार हमले करना जारी रखे हुए हैं। कल रात, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.