नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- Hormuz Strait: पश्चिम एशिया में जारी जंग अब नए स्तर पर पहुंच गई है। 28 फरवरी को अमेरिकी और इजरायली हमले के बाद ईरान ने होर्मुज को बंद करना शुरू कर दिया था। अब सात हफ्तों के बाद ईरान ने होर्मुज को खोलने का ऐलान कर दिया है। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना स्टैंड क्लियर करते हुए होर्मुज से अपना ब्लाकेड हटाने से इनकार कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि जब तक ईरान के साथ शांति समझौते पर सहमति नहीं बन जाती, होर्मुज स्ट्रेट पर ब्लॉकेड बना रहेगा। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची द्वारा होर्मुज खोलने के ऐलान के बाद ट्रंप ने भी एक पोस्ट करके बयान जारी किया। उन्होंने लिखा, "स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अब पूरी तरह से खुला हुआ है। यह व्यापार और जहाजों के निकलने के लिए पूरी तरह से तैयार है, लेकिन इस पर लगा हुआ अमेरिकी ब्लाकेड अ...