नई दिल्ली, जून 11 -- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से बुरी खबर सामने आई है। ओमान तट के पास एक जहाज पर हुए अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की दुखद मृत्यु हो गई है। 'सीमेंस यूनियन ऑफ इंडिया' ने समुद्री कंपनियों के हवाले से इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना और हताहतों की पुष्टि की है। हमले का शिकार हुए कॉमर्शियल शिप 'सेटेबेलो' पर मौजूद चालक दल के 24 भारतीय सदस्यों में से तीन लापता थे। खाड़ी क्षेत्र में लगातार गहराते विवाद के बीच इस घटना ने वहां काम कर रहे भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर बड़ी चिंता पैदा कर दी है। भारत ने इस मामले में अमेरिकी राजनयिक को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।कौन हैं मारे गए भारतीय नाविक? हिमाचल प्रदेश के रहने वाले 23 वर्षीय आदित्य शर्मा इस हमले में अपनी जान गंवा बैठे। हमले में जान गंवाने वाले दूसरे भारतीय नाविक शिवानंद चौरसिया हैं। ...