नई दिल्ली, जून 2 -- ईरान से संघर्ष विराम के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि अगले सप्ताह तेहरान के साथ युद्धविराम बढ़ाने और होर्मुज से पोतों की आवाजाही पर समझौता हो जाएगा। ट्रंप ने सोमवार को एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में ये बात कही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज खोलने के लिए तैयार किए जा रहे एक समझौता ज्ञापन को अभी अंतिम मंजूरी नहीं दी है। उन्होंने कहा कि मुझे अभी कुछ और बिंदुओं पर सहमति बनानी है। ट्रंप ने कहा, अगर ईरान आत्मसमर्पण कर दे तो भी विपक्षी दल डेमोक्रेट और अमेरिकी मीडिया ईरान को ही विजयी बताएगा। यह भी पढ़ें- खुलने जा रहा है होर्मुज? डोनाल्ड ट्रंप ने समय भी बताया; फाइनल डील पर कही बड़ी बात ट्रूथ पर पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि ईरान की नौसेना और वायुसेना तबाह हो जाए और तेहरान से स...