नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- ईरान ने पाकिस्तान के दो व्यापारिक पोतों को होर्मुज पार कर कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात जाने की अनुमति दे दी। पाकिस्तान नेशनल शिपिंग कॉर्पोरेशन के दो पोत शालीमार और खैरपुर ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच युद्ध शुरू होने के बाद फारस की खाड़ी में प्रवेश करने वाले पहले पाकिस्तानी जहाज हैं। एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को शुरुआत में इन दोनों जहाजों को ईरानी अधिकारियों ने रोक दिया था और उन्हें होर्मुज से वापस लौटने के लिए कहा गया था। यह भी पढ़ें- पहले होर्मुज खोलने की मारामारी, अब US ने की नाकेबंदी की तैयारी; सीजफायर है पर तनाव जारी यह भी पढ़ें- भारतीय जहाजों के लिए खुला होर्मुज का रास्ता? ईरान के बयान से बड़ा संकेत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...