नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- अमेरिका की नाकेबंदी का असर चीन पर नहीं हो रहा है। खबर है कि चोकपॉइंट पर ब्लॉक के बाद भी चीन का जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर गया है। खास बात है कि इस जहाज पर अमेरिका ने प्रतिबंध भी लगाया है। फिलहाल, अमेरिका या जहाज कंपनी की ओर से इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। हाल ही में चीन ने अमेरिका से कहा था कि ईरान और उसके काम में बाहर से दखल नहीं दिया जाना चाहिए। रॉयटर्स की रिपोर्ट में एलएसईजी, मरीनट्रैफिक और केप्लर के डेटा के हवाले से बताया गया है कि चीन का टैंकर रिच स्टैरी होर्मुज को पार कर गया है। डेटा के अनुसार, नाकेबंदी के बाद रिच स्टैरी पहला जहाज होगा, जो स्ट्रेट से गुजरा और खाड़ी से बाहर निकल गया। खास बात है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस नाकेबंदी के खिलाफ कई देश सामने आ चुके हैं।प्रतिबंध ...