नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- पिछले करीब डेढ़ महीने से ईरान युद्ध की वजह से होर्मुज समुद्री मार्ग बंद है। इसे खुलवाने के लिए बहरीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में प्रस्ताव लाया था लेकिन रूस और चीन की वजह से यह प्रस्ताव गिर गया है। इस तरह व्यापारिक नजरिए से काफी अहम होर्मुज समुद्री मार्ग को खुलवाने का आखिरी रास्ता भी बंद हो गया। दरअसल, रूस और चीन ने इस प्रस्ताव पर वीटो लगा दिया, जिसकी वजह से प्रस्ताव UNSC में गिर गया। यह अहम घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति की ईरान को तबाह करने की धमकी का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इस बीच, खबर आई है कि UAE ने बहरीन का समर्थन करते हुए सुरक्षा परिषद से आग्रह किया था कि वह होर्मुज़ स्ट्रेट को खुलवाने की दिशा में ठोस कार्रवाई करे। UAE के विदेश मंत्री अब्दुललतीफ़ बिन राशिद अल-ज़यानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.