होर्मुज संकट के बीच बड़ा हादसा, ओमान तट पर तेल टैंकर में आग; 24 भारतीय नाविक हैं सवार
नई दिल्ली, जून 8 -- होर्मुज स्ट्रेट में तनाव कम होने के फिलहाल कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। इसी बीच ओमान के तट के निकट एक भारतीय नाविक वाले तेल टैंकर में आग लगने की खबर है। जहाज पर सवार सभी 24 भारतीय चालक दल के सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं। शिपिंग मंत्रालय ने आधिकारिक रूप से जानकारी देते हुए कहा कि ओमान के तट पर मेडागास्कर ध्वज वाला तेल टैंकर 'मारिवेक्स' में आग लग गई है। जहाज पर सवार 24 भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं। मंत्रालय के संघीय बंदरगाह एवं जहाजरानी निदेशक ओपेश कुमार शर्मा ने बताया कि आग स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे लगी। उन्होंने कहा कि जहाज पर इस समय कोई माल नहीं था। ओपेश शर्मा ने आगे बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सभी 24 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विदेश मंत्रालय,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.