नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर चल रही तनातनी के बीच ईरान से भारत के लिए बड़ी राहत आई है। करीब सात साल के बाद ईरान का कच्चा तेल फिर से भारत पहुंचा है। शिप ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, दो बड़े सुपरटैंकर भारत के पूर्वी और पश्चिमी तट पर पहुंचे हैं, जो ईरानी कच्चा तेल लेकर आए हैं। जानकारी के मुताबिक 'फेलिसिटी' नाम का एक बहुत बड़ा क्रूड कैरियर, जिसे नेशनल ईरानियन टैंकर कंपनी ऑपरेट करती है, रविवार देर रात गुजरात के सिका तट के पास पहुंचा। इस टैंकर में करीब 20 लाख बैरल कच्चा तेल है, जिसे मार्च के बीच में खार्ग द्वीप से लोड किया गया था। वहीं दूसरा टैंकर 'जया' ओडिशा के पारादीप तट के पास पहुंचा है। उसमें भी लगभग इतनी ही मात्रा में कच्चा तेल है। इसे फरवरी के आखिर में खार्ग द्वीप से लोड किया गया था।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.