महेश्वर सिंह, मार्च 19 -- ईरान और इजरायल-अमेरिका की सेनाएं लगातार एक दूसरे पर बम बरसा रही हैं। होर्मुज में चारों ओर से मिसाइलों की बारिश हो रही है। पता नहीं कौन सी मिसाइल हमारे जहाज पर आ गिरे. 18 दिनों से होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे कैप्टन आशीष शर्मा ने हालात बयां किए हैं। हिन्दुस्तान से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि वे रोज कई बार अपनी पत्नी को 'ऑल इज ओके' मैसेज भेजकर उसकी हिम्मत बढ़ाते हैं। कैप्टन आशीष शर्मा अकेले नहीं हैं, उनके नेतृत्व में 24 अन्य भारतीय क्रू मेंबर्स भी जहाज पर फंसे हुए हैं। रुड़की में आशीष के परिजन दिन-रात उनकी कुशलता के लिए पूजा-पाठ कर रहे हैं। 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में कैप्टन आशीष शर्मा ने वहां के हालात बयां किए। यह भी पढ़ें- बड़ी राहत! होर्मुज पार कर भारत पहुंचा तीसरा टैंकर, लदा है 80886 मीट्रिक टन तेलसमुद्र में ...