नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- कंबोडिया के ऊर्जा मंत्री कियो रोट्टानाक ने बुधवार को कहा होर्मुज में बिगड़े हालात का असर दुनिया पर पड़ रहा। इसका असर विकसित तथा विकासशील-दोनों तरह की अर्थव्यवस्थाएं पर पड़ रहा। उन्होंने कहा, ऐसा कोई देश बताना मुश्किल है जो इससे प्रभावित न हुआ हो। कंबोडिया के ऊर्जा मंत्री ने यहां तक कि अमेरिका में भी ईंधन की कीमतें बढ़ी हैं। भारत, कंबोडिया तथा आसियान के देश आयातित तेल और गैस पर निर्भरता के कारण विशेष रूप से संवेदनशील हैं। भारत की रणनीति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ऊर्जा आयात के स्रोतों में विविधता और नवीकरणीय ऊर्जा पर जोर देने से प्रभाव को कम करने में मदद मिली है। रोट्टानाक ने कहा कि मौजूदा संकट यह साबित करता है कि दीर्घकालिक स्थिरता के लिए नवीकरणीय ऊर्जा बेहद जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...