नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- होर्मुज से मंगलवार को गुजर रहे पनामा ध्वज वाले एक वाणिज्यिक पोत पर प्रक्षेप्य (प्रोजेक्टाइल) से किए गए हमले में चालक दल के 11 भारतीय सदस्य घायल हो गए। भारत ने इस हमले की कड़ी निंदा की। विदेश मंत्रालय के अनुसार, एमटी ऑन पीस नाम के इस पोत पर चालक दल के 19 सदस्य सवार थे, जिनमें 17 भारतीय नागरिक थे। मंत्रालय ने बताया कि हमले में चालक दल के कुल 12 सदस्य घायल हुए, जिनमें 11 भारतीय हैं। यह भी पढ़ें- तुरंत बंद कीजिए... होर्मुज में जहाज पर हमले के बाद MEA का दो टूक संदेश, 11 भारतीय घायलभारत की निंदा मंत्रालय ने बताया कि हम इस हमले की निंदा करते हैं। होर्मुज से गुजरते समय पोत पर एक प्रेक्षप्य दागा गया। चालक दल के कुल 19 सदस्यों में से 17 भारतीय नागरिक हैं। क्षेत्र में पोत पर लगातार हो रहे हमले भारत के लिए गहरी चिंता का विषय ...