नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- दुनिया एक और बड़े युद्ध की कगार पर खड़ी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़े लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि तेहरान के लिए वाशिंगटन के साथ शांति समझौता करने का समय निकलता जा रहा है। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब मध्य पूर्व में अमेरिका का तीसरा विमानवाहक पोत पहुंच चुका है और तेहरान के आसमान में रहस्यमयी धमाकों की गूंज सुनी गई है। वाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने स्पष्ट किया कि उनकी योजना परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की नहीं है, लेकिन उन्होंने दावा किया कि ईरान की सैन्य शक्ति को पारंपरिक हथियारों से ही तबाह किया जा चुका है। ट्रंप ने कहा, "मैं परमाणु हथियार क्यों इस्तेमाल करूंगा? हमने बिना इसके ही उन्हें पारंपरिक तरीके से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। परमाणु हथियार का इस्तेमाल...