नई दिल्ली, मार्च 24 -- PM Modi on Iran War in Rajya Sabha: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर राज्यसभा में वक्तव्य देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार (24 मार्च ) को कहा कि इस संकट ने पूरी दुनिया में गंभीर ऊर्जा संकट पैदा कर दिया है। इसके साथ ही प्रधानमंमत्री ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में ईरान द्वारा जहाजों का रास्ता रोकना अस्वीकार्य है। प्रधानमंत्री मोदी ने सदन को बताया कि इस संकट की घड़ी में भारत ने संवाद का रास्ता अपनाया है और इसी के जरिए भारत ने अपने जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से बाहर निकालने में सफलता पाई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने पश्चिम एशिया में सभी पक्षों से बातचीत की है। पीएम ने कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद पश्चिम एशिया के करीब सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ दो बार बातचीत कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि खाड़ी के ...