होर्मुज में जहाजों की आवाजाही एक हफ्ते के निचले स्तर पर
नई दिल्ली, अगस्त 12 -- मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच जहाजों के मालिक इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से दूरी बना रहे हैं। इसके कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की संख्या घटकर एक सप्ताह के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई। शिपिंग डेटा के अनुसार, मंगलवार को इस जलमार्ग में केवल आठ जहाजों की आवाजाही दर्ज की गई। केपलर के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को दर्ज किए गए आठ जहाजों की संख्या पिछले 10 दिनों के औसत लगभग 12 जहाज प्रतिदिन से भी कम रही। यह पांच अगस्त के बाद किसी एक दिन में सबसे कम संख्या है। इन आठ जहाजों में से केवल एक जहाज, जो कोयला ले जा रहा था, जलडमरूमध्य से बाहर निकला। बाकी जहाज अभी जलडमरूमध्य से गुजर रहे थे। होर्मुज में प्रवेश करने वाले सभी सात जहाजों ने ईरान की ओर से गुजरने वाला समुद्री मार्ग चुना।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.