नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा कि होर्मुज में जल्द सुरक्षित और निर्बाध तरीके से आवागमन शुरू हो। सोमवार को समुद्री क्षेत्र में जलमार्गों की सुरक्षा और संरक्षण विषय पर खुली बहस के दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की प्रभारी राजदूत योजना पटेल ने ये बात कही। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में योजना पटेल ने कहा कि महत्वपूर्ण जलमार्गों के किसी भी कथित बंद का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर सीधा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने जोर दिया कि भारत समुद्री सुरक्षा और जलमार्गों के संरक्षण को वैश्विक सुरक्षा और आर्थिक समृद्धि के लिए जरूरी मानता है। उन्होंने होर्मुज में हाल ही में हुए भारतीय पोत पर हमले की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कृतयों से भारतीय नाविकों के जीवन को क्षति पहुंची है जो अस्वीकार्य है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.