नई दिल्ली, मार्च 26 -- अमेरिका- इजरायल से जंग के बीच ईरान ने होर्मुज में टोल वसूलने की व्यवस्था लागू कर दी है। शिपिंग न्यूज़ वेबसाइट लॉयड लिस्ट की रिपोर्ट के अनुसार इस मार्ग से गुजरने वाले पोतों को दस्तावेज जमा करने, अनुमति कोड लेने और आईआरजीसी की निगरानी में गुजरना अनिवार्य हो गया है। लॉयड लिस्ट के अनुसार 13 मार्च के बाद से कुल 26 पोत होर्मुज से गुजरे हैं। सभी ने आईआरजीसी की पूर्व-स्वीकृत टोल बूथ प्रणाली के तहत निर्धारित मार्ग का पालन किया है। इस व्यवस्था में पोत संचालकों को जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। रिपोर्ट के अनुसार 15 मार्च के बाद से सामान्य मार्ग से किसी भी पोत की आवाजाही ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (एआईएस) डाटा में दर्ज नहीं हुई है।भारत ने किया था खारिजहालांकि भारत के शिपिंग मंत्रालय ने पहले ही इन रिपोर्टों को खारिज कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.