नई दिल्ली, जून 18 -- अमेरिका- ईरान शांति समझौते पर हस्ताक्षर होते ही समुद्री मार्ग होर्मुज में गुरुवार को पोतों की हलचल तेज हो गई। जानकारी के अनुसार कुल दस वाणिज्यिक पोत होर्मुज से गुजरे हैं जबकि फारस की खाड़ी से कई पोत होर्मुज की तरफ बढ़ गए हैं। सऊदी अरब के तेल से भरे तीन सुपर टैंकर और कतर के गैस से भरा टैंकर ने होर्मुज पार कर लिया। टैंकर ट्रैकर की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के सुपर टैंकर शादेन और जहम करीब दो महीने से फारस की खाड़ी में फंसा हुआ था। समझौते के बाद इसे ओमान की खाड़ी में देखा गया। तीनों टैंकर में करीब 60 लाख बैरल तेल है जो सऊदी के बंदरगाह जुआमह और रास तनुरा से फरवरी में जंग शुरू होने से एक दिन पहले भरा गया था। सऊदी अरब तेल निर्यात के लिए मुख्य रूप से लाल सागर बंदरगाह का इस्तेमाल करता है। इसी तरह कतर का पोत मराइख भी फारस की ख...