नई दिल्ली, जून 30 -- ईरान और खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच भारत आने वाले 60 फीसदी से ज्यादा जहाज अचानक पब्लिक ट्रैकिंग सिस्टम से "गायब" होने लगे हैं। हालांकि, ये जहाज वास्तव में लापता नहीं हुए हैं। सुरक्षा कारणों से ये अपना ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (AIS) बंद या सीमित कर रहे हैं, ताकि कोई भी उनकी सटीक लोकेशन ट्रैक न कर सके। AIS एक ऐसा सिस्टम है, जो जहाज की पहचान, उसकी लोकेशन, स्पीड और गंतव्य की जानकारी लगातार प्रसारित करता है। इससे दूसरे जहाज, बंदरगाह और ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म उनकी निगरानी कर पाते हैं। लेकिन युद्ध या तनाव वाले इलाकों में यही जानकारी जहाजों के लिए खतरा बन सकती है। यह भी पढ़ें- 4 महीने बंद रहा होर्मुज, फिर भी भारत में नहीं हुआ तेल संकट; जानें कैसे हुआ कमालक्या जहाजों से संपर्क टूट गया? समुद्री खुफिया कंपनी Kpler के म...