होर्मुज ब्लॉक करने के बाद ट्रंप का दावा, कहा- डील करने के लिए संपर्क कर रहा ईरान
नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि यूएस नेवी द्वारा होर्मुज को ईरान के लिए ब्लॉक करने के बाद अब तेहारान डील करने के लिए संपर्क कर रहा है। सोमवार को ट्रंप ने कहा कि ईरान की तरफ से आज उपयुक्त लोगों द्वारा फोन आया था, अब वह एक समझौते पर काम करना चाहते हैं। बता दें, राष्ट्रपति ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब इस्लामाबाद में होने वाली शांति वार्ता फेल हो चुकी है। ईरान और अमेरिका दोनों ने ही एक-दूसरे को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। इस्लामाबाद वार्ता विफल होने के बाद ट्रंप ने यूएस नेवी को होर्मुज को ईरानी जहाजों के लिए भी ब्लॉक करने का आदेश दिया था। इसके बाद अमेरिकी सेना ने ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों पर नाकेबंदी शुरू कर दी है। सोमवार को वाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.