तेहरान, अप्रैल 18 -- Iran US War Update: ईरान ने शनिवार को एक बार फिर से होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का ऐलान किया। इसकी घोषणा करते ही होर्मुज से गुजर रहे एक टैंकर पर ईरान ने धावा बोल दिया और जमकर गोलीबारी की। ईरान ने अमेरिकी नाकेबंदी के बाद होर्मुज को फिर से बंद कर दिया है और आवाजाही को रोक दिया। ब्रिटिश सेना ने शनिवार को बताया कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड की दो गनबोट्स ने होर्मुज से गुजर रहे एक टैंकर पर गोलीबारी की। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने बताया कि टैंकर और उसके चालक दल के सुरक्षित होने की खबर है, लेकिन उसने न तो उस जहाज की पहचान बताई और न ही उसकी मंजिल की। ईरान ने इससे पहले घोषणा की थी कि वह ईरानी जहाजरानी और बंदरगाहों पर अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के जवाब में इस स्ट्रेट पर फिर से प्रतिबंध लगा रहा है। ईरान न...