नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर होर्मुज से समुद्री यातायात पर अमेरिका के नियंत्रण का दावा किया। उन्होंने कहा कि यह जलमार्ग अमेरिकी नौसेना और अमेरिका का है। ट्रंप ने अमेरिका के समुद्री उद्योग को मजबूत करने की योजना के तहत एक नए शिपयार्ड के निर्माण की घोषणा की। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नौसेना ऐसी नाकाबंदी लागू कर रही है, जिसे वह इतिहास की सबसे प्रभावी और अभेद्य नाकाबंदियों में से एक मानते हैं।

अमेरिकी नौसेना की नाकाबंदी उन्होंने कहा कि हम होर्मुज से गुजरने की कोशिश करने वाले पोत से अच्छी तरह निपटते हैं। उन्होंने कहा कि कभी-कभी पोत आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं। अगर पोत में तेल होता है तो वे उसके केबिन पर हमला करते हैं। अगर उसमें तेल नहीं होता, तो हम पोत को डुबा देते हैं। उन्होंने कहा कि होर्मुज अमेरिकी न...