नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- इस्लामाबाद की वार्ता फेल होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान ने एक बार फिर शांति वार्ता के लिए संपर्क किया है। बता दें कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ समंदर में नाकेबंदी शुरू कर दी है। बता दें कि ईरान ने वार्ता विफल होने के लेकर अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद ईरान की तरफ से वार्ता फिर से शुरू करने को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है। ट्रंप ने वाइट हाउस के एक कार्यक्रम में कहा, आज सुबह ही हमें कुछ सही लोगों ने फोन किया था। वे समझौते को लेकर पूरा प्रयास करना चाहते हैं। हालांकि ट्रंप ने यह नहीं बताया कि वे लोग कौन हैं। ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम की वह से यह वार्ता फेल हो गई। ईरान को अपनी परमाणु हथियारों की महत्वाकांक्षा को छोड़ना होगा और इसके बिना कोई डील संभ...