वॉशिंगटन, मार्च 30 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नई चेतावनी जारी की है और कहा है कि भले ही बातचीत जारी हो लेकिन होर्मुज स्ट्रेट को तुरंत खोला जाए, वरना अमेरिका ईरान के ऊर्जा ठिकानों और तेल कुओं पर जोरदार हमला बोलेगा। ट्रंप ने कहा कि अगर युद्ध खत्म करने के लिए जल्द ही कोई समझौता नहीं हुआ, तो ईरान को अपने तेल ठिकानों से हाथ धोना पड़ेगा क्योंकि अमेरिकी सेना वहां बड़े पैमाने पर तबाही मचा सकती है। ट्रंप ने ये भी कहा कि अमेरिकी सैनिक खार्ग द्वीप को तबाह कर देंगे। ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि ईरान के साथ बातचीत में काफी प्रगति हो रही है, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि "अगर कोई समझौता नहीं हुआ और अगर रणनीतिक होर्मुज़ जलडमरूमध्य को तुरंत फिर से नहीं खोला गया, तो अमेरिका अपने हमले को और बढ़ा देगा, और उनके सभी बिजली पैदा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.