नई दिल्ली, मार्च 20 -- ईरान के खिलाफ जारी युद्ध में अमेरिका पर दबाव बढ़ता ही जा रहा है। यह युद्ध बीते 20 दिनों से जारी है जिसमें अमेरिका अब तक अपने अरबों डॉलर फूंक चुका है और अमेरिका के कई सैनिक भी हताहत हुए हैं। दूसरी तरफ ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही को लगभग ठप कर दिया है, जिससे पूरी दुनिया में ईंधन आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। हाल यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद यूरोप और चीन, जापान सहित अन्य देशों ने इस जलमार्ग को खुलवाने के लिए मदद मांगते दिखे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका होर्मुज को खुलवाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहा है। हाल ही में यह जानकारी सामने आई है कि अमेरिका ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर, होर्मुज़ वाले रास्ते को खोलने की कोशिशें तेज कर दी हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अन...