नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- ईरान द्वारा होर्मुज खोलने के ऐलान से पहले दुनिया के 50 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने पेरिस में इस समुद्री मार्ग को खोलने पर मंथन किया। पेरिस में शुक्रवार को आयोजित बैठक में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि होर्मुज को बंद कर दुनिया की अर्थव्यवस्था को बंधक बनाया गया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि बिना शर्त और तुरंत होर्मुज को खोलना वैश्विक जिम्मेदारी है। वैश्विक स्तर पर ऊर्जा और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए इस मार्ग का पूरी तरह से स्वतंत्र होना जरूरी है। राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने एक्स पर पोस्ट में कहा, होर्मुज में सुरक्षित समुद्री आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य हुई बैठक में कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- ईरान ने सभी वाणिज्यिक पोतों के लिए होर्मुज खोला पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.