नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- मध्य पूर्व में जारी युद्ध ने एशियाई देशों के सामने गंभीर ऊर्जा संकट खड़ा कर दिया है। दुनिया के सबसे अहम ऑयल रूट होर्मुज स्ट्रेट से शिपिंग लगभग बंद हो चुकी है। इससे ताइवान की सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन से लेकर भारत-थाईलैंड के चावल उत्पादन तक पर खतरा मंडरा रहा है।पाकिस्तान: ब्लैकआउट और मंदी के कगार पर पाकिस्तान में ग्रामीण इलाकों में 14 घंटे तक लोडशेडिंग हो रही है। सरकार ने हफ्ते में चार दिन काम करने, सरकारी वाहनों के ईंधन कोटे में 50% कटौती और यहां तक कि क्रिकेट प्रशंसकों को घर से मैच देखने का आदेश दिया है। लगभग सारी एलएनजी कतर से आती थी, जो मार्च से बंद है, अब पाकिस्तान महंगे स्पॉट मार्केट से गैस खरीदने को मजबूर है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल की क्या सचमुच है किल्लत? क्या कह रही सरकार, चेक करें आज के रेटएशियाई सरकारों क...