नई दिल्ली, मार्च 21 -- अमेरिकी सेना ने शनिवार को घोषणा करते हुए बताया कि उसने समुद्री रास्ते होर्मुज के पास ईरान के हथियार बंकरों को तबाह कर दिया है। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड के एडमिरल ब्रैड कूपर ने बताया कि सेना ने ईरान के तट पर 2300 किलोग्राम वजनी बम बरसाकर एंटी शिप क्रूज मिसाइल, मोबाइल मिसाइल लॉन्चर और दूसरे हथियार भंडारों को भारी क्षति पहुंचाई है। एडमिरल ब्रैड कूपर ने बताया कि अमेरिकी सेना हथियार ठिकानों के साथ आईआरजीसी को खुफिया सूचना देने वाले तंत्र और रडार को ध्वस्त कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...