नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- अमेरिका- इजरायल से जंग के बीच ईरान ने दावा किया है कि ओमान के साथ मिलकर होर्मुज की निगरानी के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया जा रहा। ईरानी राजनयिक काजेम घारीबबादी ने कहा कि इस प्रस्ताव का उद्देश्य जलमार्ग से गुजरने वाले पोतों के सुरक्षित आवागमन और बेहतर सेवा मुहैया कराना है। उन्होंने कहा कि स्वाभाविक रूप से जब हमपर आक्रामक कार्रवाई होती है तो इस क्षेत्र में समस्याएं आती हैं और ये इसी का परिणाम है। हम इस समय युद्ध की स्थिति में हैं और युद्धकालीन परिस्थितियों में युद्ध-पूर्व नियमों के लागू होने की उम्मीद नहीं कर सकते। हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि इस प्रस्ताव में क्या मानक रखे गए हैं। हालांकि ओमान ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...