होर्डिंग लगा नदी में जाने के प्रति कर रहे जागरूक
गोरखपुर, जून 22 -- गोरखपुर। महानगर में नदी और जलाशयों में बच्चों के डूबने की लगातार सामने आ रही घटनाओं को देखते हुअ नगर निगम प्रमुख स्थानों पर चेतावनी संबंधी होर्डिंग लगा रहा है। लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट कर भी लोगों को सतर्क भी किया जाएगा। जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता की अपील पर नगर निगम ने रविवार को शेरगढ़ के पास होर्डिंग लगवाया। अपर नगर आयुक्त गौरव रजन श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम सीमा में जुड़ी राप्ती एवं रोहिन नदी के किनारे, जहां बच्चे-बड़े स्नान के लिए जाते हैं, चेतावनी वाले होडिंग लगाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.