फतेहपुर, जनवरी 1 -- फतेहपुर। बिना राजस्व जमा किए सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग लगवाए जाने पर नगर पालिका ने सख्त रुख अख्तियार किया है। पालिका ने होर्डिंग न हटवाने वालों से जुर्माना वसूलने के साथ ही कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी है। विभिन्न मार्गों में बने डिवाइडरों के बीच लगे स्ट्रीट लाइट (तिरंगा लाइट) के पोलों पर बड़ी संख्या में बैनर व होर्डिंग लगा दी जाती हैं। इसके बावजूद नगर पालिका को तय किराए की भी अदायगी नहीं की जाती। जिससे पालिका के राजस्व का नुकसान हो रहा है, ईओ नगर पालिका रविंद्र कुमार ने बताया कि यदि कोई स्ट्रीट लाइटों के पोलों पर किसी भी प्रकार की होर्डिंग व प्रचार सामग्री लगवाई गई है तो उसे सम्बंधितों द्वारा हटवा लिया जाए। अन्यथा की दशा में नगर पालिका द्वारा स्वयं उसे हटवाया जाएगा जिसका जुर्माना सम्बंधितों से वसूला जाएगा। यदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.