मेरठ, जून 30 -- नगर निगम क्षेत्र में लगे विज्ञापन, यूनीपोल और होर्डिंग्स का ठेका 30 जून को समाप्त हो रहा है। अब उन सभी को हटाने की मांग तेज हो गई है। नगर निगम के पार्षद अनुज वशिष्ठ ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर शहर में लगे सभी वैध और अवैध विज्ञापनों को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है।पार्षद अनुज वशिष्ठ के अनुसार विज्ञापन का पिछला टेंडर 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2026 तक के लिए था। फरवरी 2026 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नई 'उपविधि 2026' विज्ञापन नियमावली लागू किए जाने के कारण नगर निगम समय रहते विज्ञापन का नया टेंडर नहीं निकाल पाया था। इस स्थिति में नगर निगम ने अभिनव एडवरटाइजिंग को 3 महीने का एक्सटेंशन दिया था, जिसकी अवधि 30 जून 2026 को समाप्त हो रही है। पार्षद ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी एक-दो महीने मानसून और आंधी-तूफान ...