लखनऊ, अप्रैल 8 -- लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार में 60 फिटा रोड पर स्थित अटल चौराहा को होर्डिंग लगा कर एक राजनीतिक पार्टी ने ढक दिया है। इससे न केवल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा छिप गई है, बल्कि चौराहे के तरफ से दूसरी तरफ नजर भी नहीं आ रहा है। इससे यहां से गुजरने वाले वाहनों के आपस में टकराने की आशंका बनी हुई है। जानकीपुरम विस्तार संयुक्त कल्याण महासमिति के महासचिव एडवोकेट विनय कृष्ण पाण्डेय ने कहा कि इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है और तेज रफ्तार से हवा भी चल रही है। ऐसे में चौराहे की रेलिंग से टिका कर लगाए गए होर्डिंग्स उड़ कर राह चलते लोगों को चोटिल भी कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.