बागेश्वर, मार्च 22 -- धरमघर। रीमा चौकी ने एक होम स्टे संचालक का दस हजार का कोर्ट चालान किया है। नौलिंग हैरिटेज होमस्टे औलिया के संचालक ने विदेशी नागरिक की सूचना सी फार्म के माध्यम से एलआईयू कपकोट थाना कपकोट पुलिस को नहीं दी। इसपर होम स्टे संचालक भगवत सिंह चौहान का चौकी रीमा ने उनका धारा 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत दस हजार का कोर्ट चालान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...