होम-स्टे पंजीकरण में दो लाख की रिश्वत मांगने का आरोप
देहरादून, जुलाई 1 -- देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने होम-स्टे पंजीकरण में दो लाख की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। बुधवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने मालसी, देहरादून निवासी मोहम्मद रईस से जिला पर्यटन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर होम-स्टे पंजीकरण कराने की एवज में दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर भी दर्ज कराई गई है। शिव प्रसाद सेमवाल ने पर्यटन विभाग पर गंभीर सवाल उठाकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की। यह भी पढ़ें- देहरादून के जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय सस्पेंड
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.