लखनऊ, मार्च 19 -- प्रशिक्षण लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाताउत्तर प्रदेश में पर्यटकों को होमस्टे की सुविधा देने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से चार दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का समापन गुरुवार को हुआ। मान्यवर कांशीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट में प्रदेश भर से आए होम-स्टे मालिकों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। 16 से 19 मार्च तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में 31 प्रतिभागियों को होम-स्टे के कुशल संचालन, आधुनिक पर्यटन कौशल और बेहतर आतिथ्य सेवाओं की बारीकियों की जानकारी दी गई।लखनऊ, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, बरेली, सिद्धार्थनगर, अम्बेडकर नगर, शाहजहांपुर, कासगंज और उन्नाव से पहुंचे प्रतिभागियों ने इस पहल को ग्रामीण पर्यटन के लिए बड़ा बदलाव बताया। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होम-स्टे संचालकों को अब पारंपरिक ढर्रे से निकालकर आधुनिक और पेशेवर ब...