होम स्टे के लिए 18 ने आवेदन किए
चम्पावत, जून 2 -- सतीश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में पर्यटन स्वरोजगार योजना और होम स्टे की जिला स्तरीय स्क्रीनिंग चयन समिति की बैठक हुई। बैठक में डीएम मनीष कुमार ने कहा कि योजनाओं के माध्यम से प्राप्त ऋण का सदुपयोग करने को कहा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने बताया कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत गैर वाहन मद में तीन और वाहन मद में तीन आवेदन प्राप्त हुए हैं। जबकि होम-स्टे योजना के तहत 18 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बैठक में लीड बैंक अधिकारी अमर सिंह ग्वाल, उद्योग केंद्र की जीएम सुमेधा पंत, एसडीओ वन सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विवेकाधीन कोष से 68 लाभार्थियों को दी सहायता --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.