होम-स्टे की बारीकियां सीखकर 35 लोग बने उद्यमी
लखनऊ, जुलाई 18 -- होम-स्टे की बारीकियां सीखकर 35 लोग उद्यमी बन गए। होम-स्टे मॉडल को बढ़ावा देने के मकसद से पांच दिवसीय होम-स्टे आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश भर से आए 35 होम-स्टे संचालकों को कांशीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट में प्रशिक्षित किया गया। जहां 35 होम-स्टे संचालकों को होम-स्टे संचालन, आधुनिक पर्यटन कौशल और उत्कृष्ट आतिथ्य सेवाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि यह पहल सरकार के विजिट माय स्टेट अभियान को गति देने के साथ ही आतिथ्य से आत्मनिर्भरता के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.