भागलपुर, मार्च 20 -- सुल्तानगंज-जमालपुर रेलखंड पर स्थित डाउन होम सिग्नल में गुरुवार की सुबह अचानक गड़बड़ी आ गई। इसके कारण डाउन राजेंद्रनगर-बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस लगभग 20 मिनट तक खड़ी रही। रेल सूत्रों के अनुसार, सोमवार को डाउन बांका इंटरसिटी जैसे ही स्टेशन के डाउन होम सिग्नल के पास पहुंची, तभी अचानक सिग्नल लाल हो गया। सिग्नल में खराबी के कारण ट्रेन 20 मिनट तक रुकी रही। इसकी सूचना मिलते ही स्टेशन पर तैनात आरपीएफ कर्मी डाउन होम सिग्नल पर पहुंचे। रेल सूत्रों ने बताया कि खराबी आने के बाद सिग्नल अचानक लाल हो गया था। सूचना पर पहुंचे सिग्नल विभाग के कर्मियों ने गड़बड़ी को ठीक किया, तब ट्रेन आगे बढ़ी। स्टेशन अधीक्षक गिरीश प्रसाद सिंह ने बताया कि डाउन सिग्नल के पास किसी ने जंपर केबल डिस्कनेक्ट कर दिया था। सिग्नल फेल होने के कारण डाउन बांका इंटरसि...