होम लोन की EMI पर मिलेगी राहत या लगेगा झटका? रिजर्व बैंक शुक्रवार को करेगा ऐलान
नई दिल्ली, जून 4 -- होम लोन या कार लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए शुक्रवार का दिन काफी अहम रहने वाला है। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा शुक्रवार को मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के फैसले की घोषणा करेंगे। यह उम्मीद जताई जा रही है कि रिजर्व बैंक मुख्य रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करेगा और यह 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रहेगा। अगर ऐसा होता है तो आपके होम लोन की ईएमआई पर फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। जानकारों की मानें तो पश्चिम एशिया संकट के कारण महंगाई और आर्थिक वृद्धि के मोर्चे पर पैदा हो रही चुनौतियों को देखते हुए सतर्क रुख अपनाया जा रहा है।सर्वेक्षण में क्या कहा गया है? अर्थशास्त्रियों और ट्रेजरी प्रमुखों के बीच किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, रिजर्व बैंक इस बार रेट में कोई बदलाव नहीं करेगा। हालांकि, अधिकांश प्रतिभागियों का मानना है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.