सासाराम, मई 23 -- नोखा, एक संवाददाता। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद थाना क्षेत्र में शराब की बिक्री थमने का नाम नहीं ले रही है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक शराब की होम डिलीवरी के नेटवर्क सक्रिय हैं। हालत यह है कि सुबह होते ही शहर के विभिन्न चौक-चौराहों, गली-मोहल्लों व सार्वजनिक स्थलों पर शराब की खाली बोतलें और पाउच बिखरे दिखाई दे रहे हैं, जो प्रशासनिक दावों की पोल खोलने के लिए काफी हैं। यह भी पढ़ें- शराबबंदी का कौन उड़ा रहा मजाक? सीएम आवास से कुछ दूर दारू की खाली बोतलें मिलने पर हड़कंप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...