औरंगाबाद, जून 13 -- अंबा, संवाद सूत्र। सिमरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय बाजार स्थित एक मकान में छापेमारी कर 20 बोतल देसीशराब बरामद की है। इस दौरान गृहस्वामी शमलेश यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी चोरी-छिपे शराब की होम डिलीवरी कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने छापेमारी की, और शराब बरामद हुई। इस मामले में पुलिस के स्वलिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...