पिथौरागढ़, मार्च 16 -- पिथौरागढ़। सरकारी कागजों में रसोई गैस को घर-घर पहुंचाने के आदेश भले ही जारी हों, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। शहर में आज भी बड़ी संख्या में उपभोक्ता खाली सिलेंडर लेकर सड़कों किनारे कतार में खड़े दिखाई दे रहे हैं। हालात यह हैं कि बुकिंग के दो-दो दिन बाद भी कई घरों तक गैस सिलेंडर नहीं पहुंच पा रहा है। सोमवार को आपके अपने प्रिय 'हिन्दुस्तान' अखबार ने रसोई गैस वितरण व्यवस्था की पड़ताल की। टीम सुबह साढ़े आठ बजे टनकपुर टैक्सी स्टैंड के समीप स्थित वितरण केंद्र पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...