सराईकेला, अगस्त 26 -- सरायकेला। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मंगलवार से होम टू रोल वेरिफिकेशन अभियान की शुरूआत हुई है। यह अभियान आगामी 04 सितंबर, 2026 तक चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर जाकर मतदाताओं के विवरण का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। पूरे परिवार के वयस्क व पात्र सदस्यों के नाम एक ही मतदान केंद्र पर सुनिश्चित करने के लिए घरों पर 'फैमिली टुगेदर' स्टिकर लगाया जा रहा है। यदि किसी योग्य नागरिक का नाम सूची में नहीं है तो बीएलओ उन्हें प्रपत्र-6 के माध्यम से नया नाम जोड़ने में सहयोग करेंगे। इसके अलावा, बिहार, पश्चिम बंगाल या अन्य राज्यों से आकर यहां रह रहे प्रवासी नागरिक प्रपत्र-8 और घोषणा पत्र के जरिए अपना नाम यहां स्थानीय बूथ पर स्थानांतरित करा सकते हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी नीतीश कुमार सि...