होम गार्ड भर्ती परीक्षा : रीजनिंग के सवालों को हल करने में उलझे अभ्यर्थी
गाज़ियाबाद, अप्रैल 27 -- गाजियाबाद, वंदना। जिले में तीसरे दिन 20 केंद्रों पर होम गार्ड भर्ती परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा देकर आए अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा कठिन रही। उन्होंने कहा कि रीजनिंग के कुछ सवालों ने बहुत उलझाया। इस वजह से परीक्षा पूरा करने में समय भी लगा। बाकी सभी विषयों के प्रश्न कुछ अभ्यर्थियों को आसान और कुछ अभ्यर्थियों को मुश्किल लगे। परीक्षा दो पालियों में कराई गई। कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा हुई, प्रत्येक केंद्र पर पुलिस की तैनाती की गई थी। पहली पाली में कुल पंजीकृत 8784 अभ्यर्थियों में से 6488 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 2296 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में कुल पंजीकृत 8784 अभ्यर्थियों में से 2167 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा में महिलाओं ने भी बढ़चढ़ लिया हिस्सा परी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.