चतरा, मार्च 31 -- चतरा संवाददाता जिले में आगामी 1 अप्रैल से आयोजित होने वाली होम गार्ड बहाली प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बहाली प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन को लेकर भी विस्तृत निर्देश दिए। इस अवसर पर बहाली के दौरान होने वाली प्रक्रियाओं का ट्रायल भी कराया गया, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था की संभावना को पहले ही समाप्त किया जा सके। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने तथा...